EntertainmentTop NewsUncategorized

गुरूवार को कबीर सिंह ने की धमाकेदार कमाई, उड़ गए दिग्गजों के होश

मुंबई। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ का जलवा हफ्ते भर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। पहले हफ्ते में फिल्म ने छोटे बड़े हर सर्किट में ताबड़तोड़ कमाई की है।

7वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 13.61 करोड़ रहा। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 134.42 करोड़ हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए लिखा- कबीर सिंह मजबूती से बनी हुई है।

वीकडेज में भी फिल्म का ट्रेंड करना आंखें खोलने वाला है। शाहिद की ये फिल्म आसानी से दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

शुक्रवार को मूवी ने 20.21 करोड़, शनिवार को 22.71 करोड़, रविवार को 27.91 करोड़, सोमवार को 17.54 करोड़, मंगलवार को 16.53 करोड़, बुधवार को 15.91 करोड़, गुरुवार को 13.61 करोड़ कमाए हैं।

आपको बता दें कि कबीर सिंह साउथ की ब्लाकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस का निर्देशन भी अर्जुन रेड्डी के ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique