Sports

आखिर कौन हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का नया धोनी?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि वो इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर को क्रिकेट का दूसरा महेंद्र सिंह धोनी मानते है, और यही कारण है कि वो मंगलवार को अपने मैदानी दुश्मन यानी इंग्लैंड का सामना करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को मैच का फिनिशर माना जाता है और उनकी इसी अद्वितीय क्षमता के कारण उन्होंने अपनी टीम को कई बार जीत दिलाई है। भारत ने ज्यादातर जीतें आखिरी ओवरों में हासिल की है जहाँ धोनी ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में शामिल कर लिया है।

लैंगर ने बटलर की तारीफ करते हुए ये टिप्पणी भी कर दी कि उन्हें उम्मीद है की मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में बटलर शून्य पे ही आउट हो जायेंगे। उन्होंन कहा वो क्रिकेट के नए धोनी तो जरूर हैं लेकिन हमारे खिलाफ एक भी रन नहीं खड़े कर पाएंगे।

लैंगर का ये भी मानना है कि इंग्लैंड विश्व की सबसे बेहतरीन टीम है और मौजूदा वर्ल्ड कप में श्रीलंका से हारने के बाद भी उसपर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपको बता दें बटलर शाहिद अफरीदी के बाद ऐसे दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे मैचों में 50 या उससे काम गेंदों में एक से अधिक शतक बनाये हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH