RegionalTop News

जंजीर से हाथ-पैर बांधकर नदी में उतरा था ये फेमस जादूगर, कहा- वापस आऊंगा, अब ढूंढी जा रही लाश

कोलकाता। कोलकाता में जादू दिखाने के दौरान जादूगर चंचल लाहिड़ी गंगा में डूब गए। वह अपने हाथ-पैर में जंजीर बांधकर गंगा में उतरे थे। उन्हें विश्वास था कि पानी के अंदर वो अपने हाथ और पैर की जंजीर खोलकर बाहर आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आए तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल आपदा प्रबंधन विभाग गंगा में उसकी तलाश कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि जादूगर चंचल ने क्रेन की मदद से नदी में डुबकी लगाई थी। वह दर्शकों को दिखाना चाह रहा था कि नदी के अंदर जादू से अपने हाथ-पैर खोल लेगा और बाहर आ जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

जादूगर चंचल पश्चिम बंगाल के सोनारपुर शहर का रहने वाला था। पहले भी वह दो बार ऐसा जादू दिखा चुका था। 2013 में जादू दिखाते वक्त मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो चंचल ने गंगा में जादू दिखाने के लिए पुलिस-प्रशासन से अनुमति ली थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH