Regional

गर्लफ्रेंड से संबंध बनाकर लड़के ने शादी से किया इंकार, गुस्साई लड़की ने BF के साथ किया खौफनाक काम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शादी से इंकार करने पर एक लड़की ने अपने प्रेमी के चेहरे पर तेज़ाब फेंक दिया। जिस समय लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक के पीछे बैठी थी। लड़की ने बहाने से उसका हेलमेट उतरवाया और उसके चेहरे पर तेज़ाब फेंक दिया। चेहरे, गर्दन और छाती पर काफी ज्यादा एसिड गिरने से वो काफी झुलस गया था। उससे अस्पताल में वहारती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक 11 जून को उन्हें पीसीआर काल मिली की विकासपुरी इलाके में एक लड़का-लड़की पर किसी ने एसिड फेंक दिया है। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि लड़की के हाथ पर बहुत हल्का सा एसिड गिरा हुआ है। जबकि बॉयफ्रेंड का चेहरा काफी ज्यादा एसिड गिरने से वो काफी झुलस गया था। पूछताछ में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया कि चलती बाइक पर किसी ने एसिड फेंक दिया है। कई दिन की जांच के बाद भी पुलिस एसिड अटैक करने वाले की पहचान नहीं कर पा रही थी।

इसके बाद पुलिस पीड़ित लड़के के पास दोबारा पहुंची। अपने बयान में लड़के ने बताया कि वारदात से पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ये कहते हुए हेल्मेट उतारने को कहा था कि वो उसे ठीक से छू नहीं पा रही है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और लड़की से दोबारा सख़्ती से पूछताछ की। पूछताछ में लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

लड़की ने बताया कि वो लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी पर शादी करने को लेकर लगातार लड़का आनाकानी कर रहा था। इसके बाद ही लड़की ने तय कर लिया था कि वो मेरा नहीं तो किसी और का नहीं हो सकता है। फिर उसने एसिड खरीद कर अपने पर्स में रखा और प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड पर एसिड फेंक दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH