Entertainment

तैमूर को टक्कर देने आई ये फेमस स्टार किड, दिखने में है बेहद क्यूट

मुंबई। एक तरह जहां बॉलीवुड स्टार्स ने सिनेमाघरों में अपनी अदायकी के जलवे बिखेर रखे है वही दूसरी ओर स्टार किड्स सोशल मीडिया पर क्यूटनेस के जलवे बिखेर रहे हैं। बॉलीवूड की ‘बेबो’ करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने तो सोशल मीडिया पर डे 1 से धूम मचा ही रखी थी लेकिन अब उनको टक्कर देने एक और स्टार किड आ चुकी हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की बेटी नूरवीश जो अभी एक साल की भी नहीं हुई हैं उनकी क्यूटनेस का बखान आपको पूरे सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा। उनकी फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा रखी हैं। लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट बरसा रहे हैं।

हाल ही में नील नितिन मुकेश ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें वह बेहद क्यूट और प्यारी लग रही थीं। उनकी ये क्यूटनेस और भोलापन किसी का भी दिल पिघला सकती है। नील नितिन मुकेश द्वारा शेयर की गयी फोटोज़ में से एक फोटो में उन्होंने टी शर्ट पहनी हुई है और हाथ में बॉल पकड़ा है और दूसरी फोटो में उन्हें ट्रेडिशनल अटायर में देखा जा सकता है। नील नितिन मुकेश ने इन फोटोज़ के साथ एक ट्वीट किया और लिखा, ‘नूरवीश का डे आउट। हैप्पी संडे।’ उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने खूब कमेंट किए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें कुछ ही घंटों में वायरल हो गयीं।

नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को बॉम्बे में हुआ था। उनकी शादी 2017 में रुकमिनी सहाय से हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में इन्होने अपना पहला कदम 2007 में श्री राम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से रखा था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। नील अब अपनी आगामी फिल्म साहो में एक्टर प्रभास के साथ नज़र आएंगे जिसका टीज़र कुछ ही दिन पहले रिलीज़ हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH