City NewsRegional

खुद को IPS बता लड़कियों को फंसाता था ये शख्स, कइयों से बनाए संबंध, फिर एक दिन ऐसे खुला राज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो था तो एमबीए पास बेरोजगार, लेकिन फेसबुक पर खुद को आईपीएस बताकर लड़कियों पर रौब गांठता था। इस दौरान इसने एक लड़की को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध भी बनाए। जब लड़की ने उससे शादी की बात की तो उसने इससे साफ़ इंकार कर दिया और उससे बात करना भी बंद कर दिया। बाद में लड़की की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इस शख्स का राज दुनिया के सामने आया।

पीयूष के पास से एनसीबी (Narcotics Control Bureau) का फेक आईडी कार्ड मिला। साथ ही कई अन्य फर्जी कागजात और मोहरें बरामद हुई। हालांकि, उसके पास एमबीए की डिग्री थी। पुलिस ने बताया कि पीयूष ने फेसबुक पर एक लड़की से संपर्क किया था। बाद में लड़की ने रेप का मामला दर्ज कराया लेकिन पीयूष फरार चल रहा था। आखिरकार उसे न्यू अशोक नगर के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीयूष के पास से ग्रैंड आई10 कार भी बरामद की गई है जिस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। आरोप है कि पीयूष ने मैट्रिमोनियल साइट पर भी अपना अकाउंट बना रखा था। उसने प्रोफाइल पर अपना प्रोफेशन NCB, ACP लिख रखा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने माना कि उसने फर्जी आईडी बना रखी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH