Top News

भरी कचहरी में उत्तर प्रदेश महिला बार काउंसिल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

आगरा। आगरा के दीवानी अदालत परिसर में यूपी महिला बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश सिंह की हत्या कर दी गई। दरवेश को वकील मनीष शर्मा द्वारा गोली गारी गई और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उप्र बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश सिंह और अधिवक्‍ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आगरा के ए डी जी अजय आनंद ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। गोली चलने से दीवानी परिसर में अफरा तफरी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को दिल्‍ली गेट स्थित पुष्‍पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल विवाद के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कर्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH