बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने आज सुबह मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने रोहित की जमकर तारीफ की है। दरअसल, रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी 2020 की ईद पर रिलीज़ होने की खबर आयी थी और सलमान की इंशाअल्लाह भी 2020 की ईद पर ही रिलीज़ होने वाली है इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म की डेट बदलने का फैसला किया। अब उनकी फिल्म सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी। रोहित के इस सम्मानीय इशारे को सलमान ने अपने ट्वीट के ज़रिये प्यार जताया।
I always thought of him as my younger brother and today he proves it… #RohitShetty
Sooryavanshi releasing on 27th March, 2020. pic.twitter.com/KGHsej3Bow
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 12, 2019
सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने हमेशा से उसे अपने छोटे भाई जैसा माना है और उसने यह प्रूव भी कर दिया ।।।।।। सूर्यवंशी अब 27 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी।’ सलमान का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने इस ट्वीट के जरिए रोहित के साथ अपने रिश्तों पर रोशनी डाली और उन्हें अपने छोटे भाई जैसा बताया। बता दें कि रोहित की आने वाली फिल्म में मेगास्टार अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। सलमान की इंशाअल्लाह मे उनके साथ पहली बार परदे पर आलिया भट्ट नज़र आएंगी।
सलमान द्वारा इस बात की जानकारी मिलने के बाद बॉलीवुड के मशहूर प्रोडूसर करन जोहर ने भी एक ट्वीट किया। उन्हनोने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ द अल्टीमेट खिलाडी एंड ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी अब 27 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी।।।।। सलमान खान को स्पेशल प्यार।’ इस तरह करण ने रोहित की तारीफ़ की और सलमान के प्रति उनके सम्मान और प्यार की सराहना भी की। ये