इंफाल। बिहार के चार विधायक मणिपुर में गए तो स्टडी टूर के लिए थे लेकिन उनकी कुछ ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है काफी आपत्तिजनक है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरक हो रहा है। वीडियो में चारों विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती डांस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, आरोप के घेरे में आए विधायकों ने वीडियो को फेक बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टडी टूर पर गए इन विधायकों में राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायक, भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक और जनता दल (यू) के एक विधायक शामिल हैं। एनडीए सरकार के ईस्ट पॉलिसी एक्ट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए बिहार से विधायकों की यह टीम 1 जून को मोरेह टाउन पहुंची थी। ऐसा कहा जा रहा है कि इन विधायकों को मणिपुर विधानसभा से जुड़े कर्मचारियों द्वारा गाइड किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, वहीं जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि ये विधायक लड़की के साथ जबरन अश्लील तरीके के साथ डांस कर रहे हैं। लड़की की उम्र कम बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के ये विधायक लड़की के कंधे पर जबरन हाथ रख रहे हैं और इससे असहज होकर लड़की उनके हाथ को हटाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है।