InternationalTop News

13 साल की उम्र में इस गुनाह के लिए गिरफ्तार हुआ था ये लड़का, अब दी जाएगी फांसी

रियाद। सऊदी अरब में 13 साल की उम्र में गिरफ्तार किए गए लड़के को फांसी दी जा सकती है। मुर्तजा कुरेइरिस अब 18 साल का हो चुका है। मुर्तजा पर आरोप था कि उसने साल 2011 में महज 10 साल की उम्र में करीब 30 बच्चों को लेकर रैली निकाली थी और सऊदी अरब सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। यह वही समय था जब सऊदी अरब में अरब स्प्रिंग चरम पर था।

ह्यूमन राइट्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल 18 साल के हुए मुर्तजा कुरेइरिस को फांसी दिए जाने की आशंका है। हालांकि18 साल के मुर्तजा ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है। यही नहीं उसने दावा किया है कि उसने दबाव के चलते आरोपों को स्वीकार किया है।

एमनेस्टी इंटरनैशनल ने कहा कि सऊदी अरब के पब्लिक प्रॉसिक्युटर ने मुर्तजा को फांसी दिए जाने की मांग की है। यह सजा उसे कथित तौर पर उन अपराधों के लिए दी जाएगी, जो उसने महज 10 वर्ष की आयु में किए थे। एमनेस्टी के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई थी। मुर्तजा सऊदी अरब के अल्पसंख्यक शिया समुदाय से ताल्लुक रखता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH