City NewsTop NewsUttar Pradesh

चलती ट्रेन में गर्मी से तड़पने लगे दर्जनों यात्री, 4 की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। गर्मी ने इस समय पूरे उत्तर भारत में कोहराम मचाया हुआ हुआ है। कई जगह तो पारा 50 डिग्री को भी पार कर गया है। इस बीच केरला एक्सप्रेस में गर्मी के कारण चार यात्रियों की मौत हो गई।

शवों को झांसी में उतारा गया है। बता दें, आगरा से 68 लोगों का ग्रुप कोयम्बटूर जा रहा था। इसी दौरान चार लोगों की मौत हुई है। 10 दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए यह ग्रुप निकला था।

मौत का कारण गर्मी और दम घुटना बताया जा रहा है। शवों को झांसी में उतारा गया। मृतकों में 3 कोन्नूर के और एक कोयम्बटूर के हैं। झांसी स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टर को ट्रेन में कुछ लोगों के तबीयत खराब होने की सूचना मिली। कोच संख्या 8 और 9 से डॉक्टर को शिकायत मिली। डॉक्टर उन्हें देखने ट्रेन में गए और मृत घोषित कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH