NationalRegionalTop News

स्टडी टूर पर गए थे चार विधायक, लड़की को जबरदस्ती अपनी जांघों पर बैठाते कैमरे में हुए कैद

इंफाल। मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के चार विधायक रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। इनमें जनता दल यूनाइटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक शामिल हैं। इनके कारनामों का खुलासा तब हुआ जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में चारों विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती डांस करतेदिखाई दे रहे हैं। हालांकि, आरोप के घेरे में आए विधायकों ने वीडियो को फेक बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टडी टूर पर गए इन विधायकों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक यदुवंशी कुमार यादव और राजा पाकर से आरजेडी विधायक शिव चंद्र, भारतीय जनता पार्टी के विधायक सचिन प्रसाद सिंह और जनता दल (यू) विधायक राज कुमार राय शामिल हैं। एनडीए सरकार के ईस्ट पॉलिसी एक्ट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए बिहार से विधायकों की यह टीम 1 जून को मोरेह टाउन पहुंची थी। ऐसा कहा जा रहा है कि इन विधायकों को मणिपुर विधानसभा से जुड़े कर्मचारियों द्वारा गाइड किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, वहीं जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि ये विधायक लड़की के साथ जबरन अश्लील तरीके के साथ डांस कर रहे हैं। लड़की की उम्र कम बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के ये विधायक लड़की के कंधे पर जबरन हाथ रख रहे हैं और इससे असहज होकर लड़की उनके हाथ को हटाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH