International

इंसानियत शर्मसार, नाबालिग बच्ची को शराब पिलाकर दो युवकों ने जबरन बनाए संबंध

इस्लामाबाद। 13 वर्षीय हिंदू लड़की को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मुहम्मद खान जिले की है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 जून को पीड़ित लड़की अपने घर से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान दो आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर लड़की के पिता और भाई ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद घरवालों को लड़की नजदीक की चीनी मिल के पास मैदान में बेहोश मिली। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपी को 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की को हैदराबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। होश में आने पर लड़की ने आपबीती बताई। जिले के एसएसपी जुल्फिकार तालपुर ने बताया कि आगे की जांच के लिए लड़की और आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। दोषियों को सजा मिलेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH