City NewsRegional

मेट्रो में लड़कियों को देखकर कर रहा था अश्लील हरकतें, फिर एक महिला ने जो किया…

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने वाले शख्स शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक महिला की शिकायत के बाद ये शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने जब मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की ये शख्स अश्लील हरकतें करता हुआ पाया गया।

ये घटना इफको चौक एवं हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की सभी अश्लील हरकतें मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुई हैं।

इन तस्वीरों को देखने के बाद ही इसे गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति का नाम नितिन है जो हरियाणा के चरखी दादरी क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद इस आदमी ने पहले भी ऐसे अश्लील हरकतें करने की बात स्वीकार की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH