City NewsTop NewsUttar Pradesh

मोदी-अमित शाह के लिए बड़ा झटका, इस बीजेपी नेता ने की आत्महत्या, वजह है चौकाने वाली

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक भाजपा नेता नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम नवीन जैन है। वो गाजियाबाद के एक बड़े व्यापारी भी थे। घरवाले गोली चलने की आवाज सुनकर मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहांं डॉक्टरों ने बीजेपी नेता को मृत घोषित कर दिया। वहीं भाजपा नेता के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की वजह अपने ही परिवार के कुछ लोगों को बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

नवीन जैन पत्नी शुभ्रा व बेटे रचित जैन के साथ अशोक नगर में रहते थे। नवीन भाजपा किसान मोर्चा में महानगर कोषाध्यक्ष थे और डिस्पोजल का काराबोर करते थे। नवीन के दो बड़े भाई पवन जैन व पंकज जैन हैं। नवीन साल 2006 में मां व भाइयों से अलग हो गए थे। 10 साल पहले उन्होंने फैक्ट्री लगाने के लिए पैतृक जमीन में से हिस्सा मांगा था। इसके बाद से ही मां व दोनों बड़े भाइयों से उनका विवाद शुरू हो गया।

रचित ने बताया कि 2002 में दादा की हत्या कर दी गई थी। 10 दिन पहले दोनों ताऊ ने पापा पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही पापा काफी परेशान थे। वह खाना भी ठीक से नहीं खा रहे थे। रचित के मुताबिक, मंगलवार रात को गोदाम से माल लेने के दौरान भी दोनों ताऊ ने अभद्रता की थी। बुधवार सुबह सात बजे ही वह ड्राइवर रोहित को लेकर घर से निकल गए। करीब साढ़े 12 बजे रोहित ने फोन कर बताया कि नवीन ने खुद को गोली मार ली है और उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए हैं। रचित का आरोप है कि जब तक वह अस्पताल पहुंचे, दोनों ताऊ फरार हो गए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH