Sports

धोनी के ग्लव्स पर दिखा अनोखा निशान, देखकर आप भी सम्मान में सिर झुका लेंगे

नई दिल्ली। भारत ने वर्ल्ड कप में बुधवार को खेले गए अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेटों से हरा टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। हालांकि भारत को यह जीत आसानी से नहीं मिली। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज रन करने के लिए संघर्ष करते दिखे। भारत को 228 रनों का लक्ष्य मिला थे जिसे वो संघर्ष करते हुए 47।3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर सकी।

वहीँ, ये मैच एक अन्य कारण की वजह से भी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। वजह है धोनी के ग्लव्स पर बना एक ख़ास तरह का निशान। दरअसल, धोनी इस मैच में विकेटकीपिंग के दौरान पैरा स्पेशल फोर्स के लोगो वाला ग्लव्स पहने नजर आए। दर्शकों की नजर धोनी के इस ग्लव्स पर उस वक्त पड़ी जब उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवायो की स्टंपिंग की। धोनी की स्टंपिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। कई लोग इसे धोनी की बेस्ट स्टंपिंग बता रह हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो क्लिप को खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि धोनी खुद भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें यह सम्मान साल 2011 में मिला था। धोनी ने साल 2015 में पैरो ब्रिगेड के साथ ट्रेनिंग ली है। इसे लेकर क्रिकेट फैंस के बीच धोनी की पहले से ही चर्चा होती रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH