Regional

शादी कराने वाले पंडित पर फ़िदा हुई दुल्हन, दूल्हा छोड़ भागी युवती

नई दिल्ली। शादी एक पवित्र बंधन है। कहते हैं सात फेरों में सात वचन होते हैं जिसे निभाने की जिम्मेदारी दोनों पति और पत्नी की होती है। मध्‍य प्रदेश में सिरोंज के टोरी बागरोद में एक शादी हुई। इसके कुछ दिनों बाद ही उस शादी को छोड़कर नवविवाहित युवती शादी कराने वाले पंडित के साथ फरार हो गई।

शादी को केवल 15 दिन ही हुए थे। शादी के 3 दिन बाद दुल्हन पहली बार मायके आई थी और 23 मई की रात जब उसके परिवार के सभी लोग किसी अन्‍य शादी समारोह में गए थे। तब वह उसी पंडित के साथ भाग गई जिसने उसकी शादी कराई गई थी। दरअसल, 21 वर्षीय युवती की शादी बासौदा के आसठ गांव में रहने वाले युवक से 7 मई को हुई थी। आसठ गांव के ही रहने वाले पंडित विनोद महाराज ने युवक-युवती की शादी करवाई थी।

विनोद को दूसरी शादी करवानी थी, जहां युवती के परिवार वाले गए थे। वहां काफी देर तक जब पंडित नहीं पहुंचा तो उसे ढूंढना शुरू किया गया। तभी पता चला कि दुल्हन भी अपने घर से गायब है। काफी देर ढूंढने के बाद पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि पंडित पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

घटना वाले दिन से उसका पूरा परिवार ही गायब है। जबकि गांववालों का कहना है कि विनोद और नवविवाहिता युवती का करीब 2 साल से रिलेशनशिप था। पुलिस ने इस मामले में विनोद की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। वहीं, ससुराल से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 1।5 लाख के गहने और 30 हजार कैश लेकर दुल्हन फरार हुई है।

रिपोर्ट- प्रियंका आर्या

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH