Regional

फेरों से पहले दूल्हे को फोन में दिख गई दुल्हन की न्यूड तस्वीरें, फिर जो हुआ..

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां लोनी इलाके में एक दूल्हे ने मंडप में शादी से इनकार कर दिया और बारात वापस लौट गई। दरअसल, शादी से ठीक पहले दूल्हे के मोबाइल पर एक युवक ने दुल्हन की न्यूड तस्वीरें भेज दी जिसे देखकर दूल्हे को होश उड़ गए और उसने शादी से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, लोनी की एक कॉलोनी में फरीदाबाद से बारात आई थी। रात करीब दो बजे दूल्हा-दुल्हन फेरों के लिए मंडप में पहुंचे। जहां दूल्हे ने अपना मोबाइल ऑन किया।

जैसे ही उसने व्हाट्सऐप चेक किया तो दुल्हन की न्यूड तस्वीरें देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस दूल्हा, उसके पिता और कई रिश्तेदारों को लोनी बार्डर थाने ले आई। इसके बावजूद दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने। वो पैसे वापस लेने के लिए थाने पहुंच गए। बुधवार दोपहर बाद जब दूल्हे पक्ष ने सगाई के समय का खर्च को वापस देने की सहमति जताई तब जाकर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने बताया कि दुल्हन की शादी लोनी के ही एक युवक से पांच साल पहले तय हुई थी। उनका रोका भी हुआ। लेकिन रिश्ता टूट गया। इस बीच युवक और दुल्हन में प्रेम संबंध बने। इस दौरान युवक ने दुल्हन की कई न्यूड तस्वीरें भी ली। युवक ने एक बार फिर दुल्हन के परिवार वालों से शादी की बात चलाई, लेकिन वो नहीं माने। इस बीच दुल्हन दूसरे युवक से शादी के लिए राजी हो गई। इससे नाराज युवक ने दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की न्यूड तस्वीरें भेज दीं। पुलिस अश्लील तस्वीरें भेजने वाले युवक की तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH