International

इंसानों जैसी दिखने वाली यह लड़की घोड़े से भी ज़्यादा भागती है तेज़, Video Viral

नई दिल्ली। जब भी हम घोड़े को दौड़ते हुए देखते हैं उसकी फुर्ती को देखकर अचंभित रह जाते हैं। हम सब भी यही सोचने लगते हैं कि काश इस जैसी फुर्ती हमारे अंदर भी होती।

आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि नार्वे की रहने वाली आयला कर्स्टन घोड़े की तरह दौड़ती है।

आयला का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आयला घोड़ की तरह दौड़ती और कूदती नजर आ रही हैं।

आयला का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि कोई घोड़े की तरह कैसे छलांग लगा सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में आयला ने अपना इंस्टाग्राम अकांउट खोला है। आयला ने अपने इंस्टा पर पहली पोस्ट 19 अप्रैल को किया था। वह अभी तक 8 पोस्ट कर चुकी हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava