NationalTop News

इस फ़िल्मी सितारे ने हासिल की सबसे बड़ी जीत, सनी द्योल और रवि किशन आस-पास भी नहीं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी की सुनामी ऐसी चली कि तमाम विरोधी दल उसमें बह गए या यूं कहें के नेस्तनाबूद हो गए। सबसे खराब हालत हुई कांग्रेस की। राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड में उसका खाता ही नहीं खुला तो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में उसे केवल एक सीट मिली। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए। बीजेपी ने इस बार देश की अलग अलग सीटों पर फ़िल्मी सितारों, गायकों और मशहूर हस्तियों को चुनावी मैदान पर था।

चुनावी मैदान में उतरे हस्तियों में सनी देओल, हेमा मालिनी, जया प्रदा, रवि किशन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार तो थे ही कई जाने माने सिंगर भी थे। भोजपुरी, बांग्ला और कन्नड़ सिनेमा के भी कई सितारे मैदान में थे। चुनावी मैदान में उतरे इन कई सितारों ने जीत हासिल की लेकिन जिस इनमें एक ऐसा सितारा भी है जिसे लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतों की मार्जिन से चुनाव जीतकर सनी देओल हेमा मालिनी और रवि किशन जैसे सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया।

सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल करने वाला ये सेलिब्रिटी कोई और नहीं सूफी सिंगर हंसराज हंस हैं। हंसराज हंस को भारतीय जनता पार्टी ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया था। हंसराज हंस ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 5 लाख 53 हजार 897 मतों के अंतर से हराया। सेलिब्रिटीज की हार जीत में ये सबसे बड़ा अंतर है। बता दें कि गोरखपुर में रविकिशन ने 3 लाख 1 हजार 664 मतों से, हेमा मालिनी ने 2 लाख 93 हजार 471 मतों से जबकि सनी देओल ने 82 हजार 459 मतों से जीत हासिल की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH