Odd & WeirdOther News

‘मैंने 12 साल से नहीं पहनी अंडरवियर, अभी तक 100 लोगों ने जबरन बनाए संबंध, जब पुलिस के पास गई तो….’

नई दिल्ली। 23 साल की एक लड़की ने दावा किया है कि उनके साथ 100 से अधिक पुरुषों ने रेप किया। पीड़िता ने 100 पुरुषों के अलावा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की के मुताबिक इसकी शिकायत पुलिस में करने के बाद पुलिस ने उन्हें कई बार गिरफ्तार किया।घटना इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्क्स की है। लड़की के मुताबिक उसके साथ अपराध की शुरुआत 11 साल की उम्र से ही हो गई थी। लेकिन अगले 5 सालों तक अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को घटना की जानकारी हो चुकी थी।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को पता था कि महिला की ट्रैफिकिंग की जा रही है और कई पुरुष उनका यौन शोषण कर रहे हैं। आरोपी महिला को ड्रग दे दिया करते थे। एक बार पकड़े जाने पर पुलिस ने ड्रग रखने के लिए महिला को ही चेतावनी दी थी।

महिला ने कहा कि उन्हें करीब 5 बार गिरफ्तार किया गया था। बाद में महिला पुलिस के पास औपचारिक शिकायत लेकर गई थी। कोर्ट में महिला ने तमाम आरोपों को दोहराया, जिसके बाद आरोपियों को सजा सुनाई गई।

आरोपियों को सजा मिलने के बाद लड़की का कहना है कि उसे आरोपियों के परिवार द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल वह पुलिस सुरक्षा में रह रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ड्रग एडिक्ट थे, जबकि मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस वजह से वह सड़कों पर भटकती थी, जहां से उसे ट्रैफिकिंग के लिए ले जाया गया।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava