NationalTop Newsमुख्य समाचार

‘मोदी 2.0’: कैबिनेट में हो सकती है उलट फेर, अमित शाह को मिल सकता है गृहमंत्रालय, बदलेगी सुषमा, जेटली और नड्डा की भूमिका

‘मोदी है तो मुमकिन है’ से लेकर ‘आएगा तो मोदी ही’ के नारों के बाद प्रचंड बहुमत के साथ देश की जनता ने 17वीं लोकसभा के लिए देश की बागडोर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी है।

इस बड़ी जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर ‘मोदी 2.0’ सरकार में नए कैबिनेट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ पुराने चेहरों के पदों में फेर बदल हो सकती है। इसी के साथ पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम भी जल्द ही तय किया जा सकता है।

जहां भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों के मंत्रालय भी बदले जा सकते हैं, वहीं जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं को अहम जगह मिल सकती है। प्रधानमंत्री के पद के बाद गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों पर सबकी नजर रहती है कि यहां किसे जगह मिलेगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर ‘चाणक्य’ के तौर पर उभरे हैं। गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे अमित शाह ने 3 लाख से भी ज़्यादा वोटों से भारी बहुमत हासिल हुई है। ऐसे में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाकर इनाम दिया जा सकता है। उन्हें गृह मंत्रालय सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसा हुआ तो फिर राजनाथ सिंह का मंत्रालय बदल जाएगा।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava