NationalTop News

ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी का ट्वीट- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘भारत फिर जीत गया।’ उन्होंने ट्वीट किया- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत के लोगों द्वारा एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विजयी भारत। हम साथ बढ़ेंगे। साथ समृद्ध होंगे। साथ में हम एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर जीत गया। हैशटैगविजयीभारत।”

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिक बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने की प्रबल संभावना के बीच उन्होंने यह टिप्पणी की। रुझानों के मुताबिक, 542 सीटों में से 301 सीटों पर भाजपा आगे है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH