NationalSportsTop News

2019 की राजनीति में इन खिलाड़ियों ने बिखेरा अपना रंग, कई बड़े नाम हुए शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 सभी को रिझा रहा है। युवा, बच्चे या बूढ़े सभी लोकसभा चुनाव को लेकर बात करते दिख रहे है। फिलहाल आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खेल के मैदान को छोड़कर राजनीति से अपना रिश्ता जोड़ लिया है।

1) विजेंदर सिंह- बॉक्सिंग रिंग से चुनाव के मैदान में उतरे मुक्‍केबाज विजेंदर सिंह ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का दामन थामा। 33 वर्षीय मुक्केबाज़ ने ओलंपिक कांस्‍य पदक जीता हैं। विजेंदर दक्षिण दिल्‍ली से चुनाव लड़ रहे हैं।

2) कृष्‍णा पुनिया- कांग्रेस की कृष्‍णा पूनिया ने डिस्‍कस थ्रो में देश का नाम रोशन किया है। 36 वर्षीया पूनिया ने 2010 दिल्‍ली कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीता। उन्‍हें 2011 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। पूनिया ने एशियाई खेलों में दो बार कांस्‍य पदक जीता है।

3) गौतम गंभीर- क्रिकेटर गौतम गंभीर इस साल भाजपा से प्रत्‍याशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्‍हें पूर्वी दिल्‍ली निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिला है। पद्म श्री अवॉर्डी और पूर्व भारतीय ओपनर ने दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया था।

4) कीर्ति आजाद- कीर्ति आजाद धनबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। आजाद ने फरवरी में भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। कीर्ति ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 से की थी।

5) राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ – राज्यवर्धन भाजपा के प्रतिनिधि हैं। 49 वर्षीय राठौड़ ने 2004 एथेंस ओलंपिक्‍स में सिल्‍वर मेडल जीता। राठौड़ ने खेल मंत्री के रूप में बहुत ही अच्छे काम किए हैं। राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ को 2005 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया था। इसके अलावा उन्‍हें 2004-05 में उन्‍हें सबसे बड़े खेल पुरस्‍कार राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH