मुख्य समाचार

भोपाल: दिग्विजय सिंह को लगा 440 वोल्ट का झटका!, 1 लाख वोटों से पीछे, साध्वी ने मारी सेंध

लोकसभा चुनाव 2019 की वोटों की गिनती में अब तक मिले रूझानों में बीजेपी भारी बहुमत हासिल करती दिख रही है। देशभर में मतगणना चल रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए एक बेहद अहम् सीट मानी जा रही थी।

ऐसे में दोनों के लिए यह सीट जीतना बेहद महत्वपूर्ण था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद एक बार फिर बीजेपी संसदीय सीट पर कब्जा जमाती नजर आ रही है। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्गविजय सिंह को बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अभी तक आए चुनावी रुझानों के चलते करीब एक लाख वोटों से करारी मात देती नज़र आ रही हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान एक दूसरे पर निजी से लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुके दिग्विजय सिंह को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा भोपाल में हार का सामना करना पड़ रहा है।

रुझानों के चलते साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल कि जनता का आभार व्यक्त और कहा कि वो सबके विशवास पर खरा उतरने कि पूरी कोशिश करेंगी साथ ही पीएम मोदी के विज़न को साकार करने में उनका साथ देगी।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava