NationalTop News

बादलों के पार भारत की तीसरी आंख, इसरो ने लॉन्च किया RISAT-2B

नई दिल्ली। सात साल के लंबे इंतज़ार के बाद आज सुबह इसरो ने आरआईसैट-2बी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर दिया है। यह सैटेलाइट पृथ्वी के निचले ऑर्बिट में लॉन्च किया है। इस उपग्रह की मदद से भारत अब अपनी सीमा पर होने वाली सभी गतिविधिओं पर लगातार नज़र बना सकता है। आतंकवादी हरकतों का भी बेहतर तरीके से जवाब दिया जा सकेगा। इस तरह के उपग्रह बहुत ही कम देशों के पास है।

आरआईसैट-2बी के जरिए भारत अब खराब मौसम में भी साफ तस्‍वीरें खींच सकेगा। इसरो की दी हुई जानकारी के मुताबिक, एसएलवी-सी46 रॉकेट के 48वें मिशन के जरिए सुबह साढ़े पांच बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आरआईसैट-2बी को लॉन्च किया गया। इस उपग्रह का भार 615 किलोग्राम है और इसे प्रक्षेपण के करीब 15 मिनट बाद पृथ्वी की निचली सतह पर छोड़ा गया।

आरआईसैट-1 लॉन्च को आरआईसैट -2 के लॉन्च पर प्राथमिकता देते हुए 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद टाला गया था। इसरो अपनी इस सफलता के बाद कई नए उपग्रह के लॉन्च करने के तयारी में लगा है। इसरो आने वाले समय में RISAT-2BR1, 2BR2, RISAT-1A, 1B, 2A समेत कई उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। इसरो ने वर्ष 2009 और 2012 में इस श्रेणी के दो उपग्रह लॉन्‍च किए थे। इसके बाद अब वर्ष 2019 में ही इसरो की चार से पांच निगरानी उपग्रह लॉन्च करने की योजना है।

इसरो का कहना है कि यह सैटेलाइट अंधेरे में, धुंध में, यहां तक कि बादलों के होने के बावजूद भी साफ़ तस्वीरें ले सकता है। यह सीमा पर बने बैंक्वेट और सीमा पर हो रही हर तरह कि हरकतों कि जानकारी आसानी से दे सकेगा। आरआईसैट- 2बी फसल के उपज और ज़मीन की सतह की जानकारी दे सकता है। फसलों में हो रहे नुकसान का भी अनुमान लगया जा सकेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH