NationalTop News

मोदी के कार्यकाल में ही हुई थी देश की पहली सर्जिकल स्ट्राइक, सेना के बड़े अफसर का खुलासा

symbolic picture

नई दिल्ली। उत्तर कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने अपनी कही बात को सच बताते हुए कहा कि अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक ही रही है। कमांडर का कहना है कि पार्टियां कुछ भी कहे लेकिन आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बड़ी कार्यवाही पहली बार 9 सितम्बर 2016 को ही हुई थी। लेफ्टिनेंट ने बताया कि जो उन्होंने कहा है, वह तथ्य है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि यूपीए सरकार के समय भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। कांग्रेस ने दावा किया था कि यूपीए कार्यकाल में छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थीं। कांग्रेस के इस दावे को पूर्व सैन्य प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सिरे से नकार दिया था। वीके सिंह बे कहा कि उनके कार्यकाल में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बालाकोट स्ट्राइक के बाद कहा था कि पिछले पांच साल में सेना ने तीन सर्जिकल स्ट्राइक की हैं। हालांकि जब उनसे इसकी जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इसके बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन की तरफ से पूरी तरह से शांति है।

पाकिस्तान लगातार एलओसी के नियमों का उल्लंघन करता रहता है पर सेना जवाबी कार्यवाही करने में सक्षम है। अबतक करीब 86 आतंकी मारे गए है और 20 आतंकियों को पकड़ा गया है। लेफ्टिनेंट जनरल का मानना है कि जैसे सेना आतंकवाद को रोकने में अभी सक्षम है वैसे ही आगे भी आतंकवाद को कंट्रोल में रखेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH