Top NewsUttar Pradesh

मायावती ने रामवीर उपाध्याय को पार्टी से किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का है आरोप

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनपर लोकसभा चुनाव में  पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने का आरोप है। रामवीर उपाध्याय पर लोकसभा चुनाव में आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर पार्टी का विरोध करने का आरोप है।

पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम के पत्र के अनुसार, रामवीर उपाध्याय ने न केवल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए, बल्कि चेतावनी के बाद भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया और विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों का समर्थन किया।

रामवीर उपाध्याय को लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता की वजह से निलंबित किया गया है। रामवीर को बसपा ने विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया है। उनसे कहा गया है कि वे अब पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और न ही उन्हें इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH