Top NewsUttar Pradesh

न लड़का हरा सका, न बुआ-भतीजा, एग्जिट पोल में बीजेपी को यूपी में मिली अप्रत्याशित सीटें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न चैनलों ने आने वाले चुनाव परिणामों पर अपना एग्जिट पोल जारी किया है। रुझानों में राजग को बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि कांग्रेस सत्ता से बहुत दूर दिख रही है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के मुताबिक, भाजपा को उप्र में 80 में से 58 सीटें मिल सकती हैं। सपा-बसपा गठबंधन को 20 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को महज दो सीटें मिलती दिख रही हैं। न्यूज 18 ने 60 से 62 सीटें राजग को तथा 16 से 17 सीटें सपा-बसपा गठबंधन को तथा एक से दो सीट कांगेस को दी है।

एग्जिट पोल के नतीजों पर भाजपा ने खुशी जाहिर की, तो विपक्ष ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए और कहा उसे 23 मई की मतगणना का इंतजार है। 2014 में भाजपा गठबंधन को उत्तर प्रदेश से 73 सीटें मिली थीं। समाजवादी पार्टी के खाते में पांच सीटें आई थीं। जबकि बसपा का खाता भी नहीं खुल पाया था। लेकिन 2018 में हुए उपचुनाव में फूलपुर, गोरखपुर, और कैराना में गठबंधन ने भाजपा को जबरदस्त झटका दिया था। जबकि गोरखपुर भाजपा का गढ़ था। इसके बाद 2019 के चुनाव में सपा और बसपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंदनाथ पाण्डेय ने कहा, “हम सबको पहले ही विश्वास था कि देश की जनता मोदी जी और राजग को राष्ट्र को और आगे बढ़ाने के लिए भारी बहुमत देगी। ये सर्वे उसी को परिभाषित कर रहे हैं लेकिन हमारा मनाना है कि उप्र में हमारा नारा 73 प्लस का सार्थक होगा।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH