Entertainment

प्रियंका ने निक के लिए इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात, सुनकर आपको भी होगी हैरानी

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ फ्रांस के कांन्स शहर में कांन्स फिल्म फेस्टिवल के लिए गई है। फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर प्रियंका और निक साथ में नज़र आए। प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली मूवी दा स्काई इस पिंक में फरहान अख्तर क साथ दिखेंगी, जिसके लिए प्रियंका कांन्स में है।

इस दौरान प्रियंका और निक वहां घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। प्रियंका ने अपनी और निक की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीरें में प्रियंका बहुत ही साधारण ड्रेस में नज़र आ रही हैं। वहीं निक क्लासिक वाइट सूट में दिख रहे है। प्रियंका ने जहां पति निक को मैच करने के लिए वाइट हैट लगा रखी है, वहीं निक सिल्वर चश्में में दिखे।

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए पति निक के लिए कुछ क्यूट से शब्द लिखे ‘मेरी ख़ुशी तुमसे शुरू होती है’। आपको बता दें कि प्रियंका अपने मेट गाला के लुक्स को लेकर भारत में काफी ट्रोल हुई थी। जिसके बाद देखना बनता था कि प्रियंका कांन्स फिल्म फेस्टिवल में किस लुक में दिखती है। प्रियंका ने रेड और ब्लैक गाउन में अपनी ड्रेसिंग सेंस से सभी को चौका दिया, जोकि काफी ग्लैमरस था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH