Entertainment

मेट गाला में उड़े मज़ाक़ के बाद प्रियंका ने दिखाई समझदारी, कान्स में इस ड्रेस में आईं नज़र

मुंबई। मेट गाला में अपने लुक्स को लेकर प्रियंका चोपड़ा अपने दर्शकों के द्वारा खूब ट्रोल हुई और उनका बहुत ज़्यादा मज़ाक भी उड़ाया गया। प्रियंका के लुक्स को लेकर उनके फैंस ने उनपर काफी मीम्स भी बनाये मगर समझदार वही होता है जो अपनी ग़लतियों से कुछ सीख हासिल कर ले और यही समझदारी दिखाई Quantico गर्ल प्रियंका ने।

वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बहुत ही अलग और खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आई। प्रियंका ने बेहद आकर्षक अंदाज़ में रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा जिसे देख कर हर कोई एक बार फिर उनकी खूबसूरती का क़ायल हो गया। फेस्टिवल में प्रियंका ने रोबर्टो केवेली (Roberto Cavalli) का डिज़ाइन किया हुआ शीमरी रेड एंड ब्लैक स्ट्रेपलेस हाई स्लिट गाउन पहना जिसमे वो वाक़ई बहुत खूबसरत नज़र आ रही थी।

ड्रेस के साथ साथ उनका मेकअप और हेयर स्टाइल भी क़ाबिले तारीफ था। देसी गर्ल ने रेड कारपेट पे अलग अलग अंदाज़ में पोज़ दिए साथ ही नमस्ते करके लोगो का अभिवादन भी किया। सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कांन्स की अपनी तस्वीरों को शेयर किया जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद भी किया। फैंस प्रियंका के मेट गाला वाले लुक से काफी नाराज़ थे मगर कांन्स में प्रियंका के अवतार ने उनकी सारी नाराज़गी को ख़त्म कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH