NationalTop Newsमुख्य समाचार

‘Modilie’ कहकर राहुल ने बनाया पीएम मोदी को निशाना, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी बोला- फ़र्ज़ी है, झूठ बता रहे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए अंग्रेजी के शब्दकोश से एक नया शब्द खोज निकाला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ‘मोदीलाई’ नामक शब्द बोलकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शब्दकोष में ‘मोदीलाई’ नामक शब्द है जिसका अर्थ उन्होंने ‘मोदी लॉयर’ के नाम पर किया है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी कि बात को झूठा करार करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘मोदीलाई’ फर्जी है और यह शब्द उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं है।’

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड ने अपने ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट के माध्यम से यह बात कही है। एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर प्रहार करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ट्वीट कर राहुल गांधी के शब्द ‘मोदीलाई’ को झूठा करार  दिया है।

आक्सफोर्ड डिक्शनरीज की ओर से यह बयान आने के बाद भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया ‘तमाचा पड़ा।’

आपको बता दें, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं।’ राहुल गांधी ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए हैं जिसका अर्थ ‘लगातार और आदतन झूठ बोलना’, ‘बिना रुके झूठ बोलना’ बताया गया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने एक वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ”Modilie’ एक नया शब्द है, यह पूरे विश्व में मशहूर हो गया है। अब एक वेबसाइट भी आ गई है, जिसमें सबसे अच्छे ‘मोदीलाई’ की लिस्ट है”

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava