Top NewsUttar Pradesh

रायबरेली: राहुल गांधी की करीबी विधायक अदिति सिंह पर हमला, कार पलटी

रायबरेली। रायबरेली में राहुल गांधी की करीबी कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर लोगों ने पीछा कर हमला कर दिया। इस हमले में विधायक अदिति सिंह की कार पलट गई। विधायक की कार समेत उनके काफिले की तीन अन्य गाड़ियां भी पलट गई। इससे अदिति सिंह समेत कई नेताओं को चोटें आई हैं। घायल नेताओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के गुर्गों ने हत्या के इरादे से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। अदिति ने कहा कि मेरा वाहन गुंडों ने पलटा है। इसके बाद मेरी गाड़ी पर दूसरे वाहनों से ठोकर मारी गई। हमला करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह भी शामिल थे।

अदिति सिंह ने बताया कि लखनऊ से रायबरेली आते समय जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने हमला कराया है। दिनेश प्रताप सिंह के कॉलेज के बाहर 50-60 हर तरीके के हथियारों से लैस लड़को ने हमला किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा वह अवधेश प्रताप के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराऐंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH