NationalTop News

जब लोगों से मिलने के लिए बैरिकेड से कूद गईं प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत अब केवल आखिरी चरण का मतदान बाकी रह गया है। इसी के तहत प्रियंका गांधी ने रतलाम में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जैसे ही सभा खत्म हुई कई लोगों ने प्रियंका के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए। इतने में ही बैरिकेड के उस पार खड़े लोगों से मिलने के लिए प्रियंका ने छलांग लगा दी और सीधे अपने समर्थकों के पास पहुंच गईं।

यह वीडियो देखने के बाद आप भी काफी हैरान रह जायेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी करीब सैकड़ों रैलियां कर चुकी हैं| इसके बावजूद उनके चेहरे पर थकान की एक शिकन तक नहीं दिखाई दी|

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH