Top Newsमुख्य समाचार

VIDEO: मोदी-मोदी के नारे सुनकर बौखलाई प्रियंका गांधी, गाड़ी रुकवाकर लोगों के साथ किया कुछ ऐसा, सभी हुए हैरान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इंदौर में रैली से पहले ही एक रोचक नजारा देखने को मिला। जब प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से गुजर रही थीं तभी कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका ने जब ऐसा देखा तो अपनी कार से उतरकर मोदी सपोटर्स से मिलने जा पहुंचीं और उन्होंने उनसे हाथ मिलाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

अभी तक इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार रि-ट्वीट्स मिले हैं। आपको बता दें, प्रियंका गांधी इंदौर प्रचार के लिए पहुंची थीं, जहां उन्होंने रोड शो के दौरान पैम मोदी पर जमकर हमला किया।

गौरतलब है कि मोदी ने शनिवार को एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खराब मौसम के बावजूद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के मिशन को मंजूरी दी थी। यह विशेषज्ञों के सुझाव के विपरीत था, क्योंकि उनका का मानना था कि बादल छाये रहने के कारण भारतीय लड़ाकू विमान पाकिस्तानी रडार के दायरे में नहीं आयेंगे।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava