Sports

जब ज़ीवा ने टीचर बन के ऋषभ पंत की लगाई क्लास, तोतली ज़ुबान में पढ़ाया अ, आ, इ, ई…, सोशल मीडिया पर Video हुआ Viral

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों चाहने वाले भारत सहित विदेशों में भी मौजूद हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक मकान जाते हैं। वह चाहें जहां भी रहें लेकिन उनकी मौजदूगी किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया पर रहती है। लेकिन जब से माही के जीवन में उनकी प्यारी बेटी जीवा धोनी आई है तब से वह भी सोशल मीडिया में काफी चर्चित रहती हैं।

View this post on Instagram

Back to Basics !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। जीवा वीडियों में ऋषभ को हिंदी वर्णमाला अ, आ,इ, ई सिखाने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो में जीवा की तोतली ज़बान में बोली गयी वर्णमाला सोशिकाल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है। ज़ीवा बीच- बीच में कुछ वर्णमाला के अक्षर भूल भी जाती हैं। सोशल मीडिया पर जीवा के इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा है।

इस वीडियो में जीवा ऋषभ को डाटती भी नज़र आती हैं, वहीं पंत जीवा को थेंक्यू मैम भी बोलते हैं। जीवा का ये वीडियो ज़ीवा के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava