नई दिल्ली। गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व अभिनेता सनी देओल चुनाव अभियान की व्यस्तता के बावजूद अपने जिम रूटीन के लिए वक्त निकालने का पूरा ख्याल रखते हैं। गुरुवार को उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने ट्विटर पर सनी की एक वीडियो डाली। वीडियो में वह सुबह कसरत करते दिख रहे हैं।
Love you, my truthful son. Nek bande ho ????malik ke tum. Jeete raho ???? pic.twitter.com/l2UP87FYhg
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) 9 May 2019
चिड़ियों की चहचहाहट के बीच कसरत करते बेटे की वीडियो के कैप्शन में धर्मेद्र ने लिखा है, “लव यू मेरे सत्यवादी बेटे। नेक बंदे हो मालिक के तुम। जीते रहो।” सूत्रों के अनुसार सनी ने अपने जिम को मुंबई से गुरदासपुर स्थानांतरित करा लिया है, ताकि वह लोगों के बीच में रह सके।
सनी देओल का गुरदासपुर से कोई सीधा संबंध नहीं है। हालांकि उनके पिता धर्मेद्र पंजाब के पास स्थित औद्योगिक शहर सहनेवाल के रहने वाले हैं। वह जाट सिख हैं। सनी कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ खड़े हैं। जाखड़ ने 1.92 लाख मतों के अंतर से अक्टूबर 2017 का चुनाव जीता था। पंजाब में 19 मई को मतदान होगा।