NationalTop News

पीएम मोदी पर टूटा दुखों का पहाड़, हार्ट अटैक से भाभी का निधन

गांधीनगर। लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन मोदी का लंबी बीमारी के बाद अहमदाबाद में निधन हो गया। वह 55 वर्ष की थीं। उन्हें मधुमेह, हृदय रोग एवं गुर्दे की समस्या थी। उन्हें पैरालिसिस अटैक भी पड़ा था।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनके देहावसान की पुष्टि की। उन्होंने अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत होना वजह बताई। जिसके बाद उनके पति प्रहलाद मोदी की भाई प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात हुई। फिर, अस्पताल से भगवतीबेन का शव दाह संस्कार के लिए अहमदाबाद में ही एक स्थान पर ले जाया गया। प्रहलाद के अनुसार, पिछले कई महीनों से भगवतीबेन के शरीर के अंग काम नहीं कर पा रहे थे।

बता दें कि प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 साल छोटे हैं। प्रह्लाद मोदी अहमदाबाद में किराने की दुकान चलाते हैं। खास बात यह भी है कि प्रह्लाद मोदी राशनिंग की 15,000 से अधिक दुकानें रखने वाले व्यवस्थापकों के न्याय के लिए सरकार से भी लड़ रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH