City NewsRegional

फेसबुक पर 50 साल के अधेड़ को दिल दे बैठी 21 साल की लड़की, खौफनाक अंजाम पर पहुंची लव स्टोरी

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के जितने फायदे हैं उतने ही उसके नुकसान। पंजाब के मोगा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां फेसबुक पर एक लड़की को अधेड़ उम्र के शख्स के साथ प्यार हो गया लेकिन इसका जो अंजाम हुआ उसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

दरअसल, मोगा के जीरा रोड की रहने वाली 21 वर्षीय गुरप्रीत कौर ने 50 वर्षीय उम्र के व्यक्ति ओम प्रकाश के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और फिर प्यार हो गया। दोनों का प्यार 3 साल तक चलता रहा। ओम प्रकाश ने गुरप्रीत को बताया कि वह यूके का रहने वाला है और उसे भी अपने साथ वहीं ले जाएगा।

दोनों ने छह महीने पहले ही शादी की थी। गुरप्रीत अक्सर ओम प्रकाश से खुद को यूके ले जाने की बात कहती थी लेकिन वह उसे टाल देता था। लड़की के परिवार वालों के मुताबिक ओम प्रकाश गत रात गुरप्रीत को मिलने घर आया था।

जब सुबह उन्होंने देखा तो ओम प्रकाश मौके से फरार था और गुरप्रीत की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है ओम प्रकाश ने ही गुरप्रीत की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH