लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं ने बद्द्जुबानी और विवादित बयान देने का जैसे सिलसिला ही बना लिया है। विवादित बयानों की झड़ी में किसी भी पार्टी का नेता शायद ही पीछे हो।हाल ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के मंच पर मुस्लिम समुदाय कॉल लेकर विवादित बयान दिया था, अब भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विवादित वबयान दे दिया है।
#WATCH Madhya Pradesh BJP President Rakesh Singh says, "Bhagvaa kabhi aatankwad nahi hota, bhagva dhaaran karne wala kabhi aatankwadi nahi hota, aatankwad to pyaar, tapasya aur balidaan ka prateek hota hai…" pic.twitter.com/7BzK5LhhNQ
— ANI (@ANI) April 24, 2019
राकेश सिंह ने बुधवार को जनसभा रैली संबोधित करते हुए आतंकवाद को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक बता दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने यह बयान दिया। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
एमपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि, ”भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवाधारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है।” सिंह ने आगे कहा, ”और जब चुनाव का समय आता है तब कांग्रेस के नेता और ये दिग्विजय सिंह जगह-जगह पर इसी भगवा पर माथा टेकते हुए दिखाई देते हैं।” राकेश सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार हैं।
आपको बता दें, दिल्ली से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार मनोज तिवारी जोरशोर से चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। चुनावी माहौल में विपक्षों पर हमला बोलने से वह बिल्कुल भी नहीं चूक रहे। बुधवार को मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, ”टुकड़े टुकड़े गैंग के प्रचार के लिए तैयार, देश के गद्दारों का समर्थन करने के लिए बेकरार।”