मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही वो एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर में अर्जुन और गैब्रिएला साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि गैब्रिएला का बेबी बंप दिख रहा है। इस तस्वीर में गैब्रिएला जमीन पर हाई स्लिट गाउन बैठी हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा, “तुम्हारे पास होने और सब कुछ फिर से शुरू करने, साथ ही इस बच्चे के लिए धन्यवाद।” वहीं अर्जुन रामपाल के फैंस भी कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अर्जुन रामपाल अपनी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ रह रहे हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। अर्जुन और मेहर ने ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था।
मेहर जेसिया से तलाक के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा था, “मेहर जेसिया के साथ 20 साल की जिंदगी बेहद खूबसूरत और यादगार सफर जैसी रही। इतने सालों बाद हम दोनों को लगा कि अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। इसलिए हम दोनों ने इस रिश्ते को यहीं पर खत्म करके आगे बढ़ने का फैसला किया है।”