कानपुर। चकेरी संजय नगर स्थित सीमा टेनरी के केमिकल डिपो में लगभग दोपहर करीब 1:10 बजे तेज धमाके के साथ आग लग गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी मजदूर ने माचिस की जलती हुयी तीली या सिगरेट फेंक दी थी जिस वजह से यह भीषण आग लगी।
Fire breaks out at a tannery in Chakeri, Kanpur. Fire tenders rushed to the spot. More details awaited. pic.twitter.com/fVMOetpnwN
— ANI UP (@ANINewsUP) April 22, 2019
आग की खौफनाक लपटे देखकर वहां हड़कंप मच गया। आग की लपटे देखकर टेनरी में काम कर रहे सभी मजदूर भाग खड़े हुए। जिसके बाद केमिकल डिपाे के सभी मजदूरों को वहां से हटवाया गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।