Top News

विश्व पृथ्वी दिवस पर Google ने पेश किया खास Doodle, रोचक जानकारियों से है भरपूर

पूरे विश्व में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर हर बार की तरह इस बार भी गूगल ने एक खास तरह का डूडल बनाया है।इसमें पृथ्वी पर मौजूद 6 अनोखे प्राणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी दी गई है। इसे बड़े ही रोचक तरीके से एनिमेटेड स्लाइड शो में प्रस्तुत किया गया है। आज के गूगल को केविन लॉलिन ने बनाया है।

केविन ने कहा कि अगर इस डूडल को देखकर लगों के अंदर धरती के बारे में जानने की और उत्सुकता बढ़ती है तो वो अपने उद्देश्य को सफल हो जाएगा।बता दें कि छुट्टियों, वर्षगांठ, और मशहूर कलाकारों, अग्रदूतों और वैज्ञानिकों के जीवन का जश्न मनाने के लिए Google अपने लोगो में कभी-कभी छोटे-छोटे बदलाव करता है। इसे ही डूडल कहते हैं।केविन ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने साथ ही दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरूआत की गई थी।सन 1970 में शुरू की गई इस प्राकृतिक परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava