उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एक बस, ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 34 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।
7 dead and 34 injured after a bus rammed into a truck on Agra-Lucknow Expressway near Mainpuri pic.twitter.com/sBjWuaSzu1
— ANI UP (@ANINewsUP) April 21, 2019
बता दें आगरा से प्राइवेट बस संख्या यूपी80ई टी 0591 आगरा से लखनऊ जा रही थी। करहल थाना क्षेत्र में किलोमीटर 87 के निकट आगे जा रहे ट्रक से प्राइवेट बस पीछे से भिड़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि आगे से बस के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर हर जगह घायलों की चीख-पुकार नजर आ रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर दौड़ पड़ी। खबर पाकर करहल, बरनाहल और कुर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में 7 लोगों के मरने की खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।