Odd & WeirdOther News

‘Underwear’ पहनने से हो सकता है आपको नुकसान, घट सकती शुक्राणुओं की संख्या, जानिए कैसे

हर इंसान को अपने गुप्तांग को साफ़ रखना और उसको किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाना बेहद ज़रूरी होता है। साथ ही आप अपने अंगों पर किस तरह के कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं यह भी बेहद ज़रूरी होता है। हाल ही में एक शोध से पता चला है कि पुरुषों को अपने गुप्तांग का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्हें किसी भी ब्रांड के अंडरवियर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने अंडरवियर पहनने और ना पन्ने के नुकसान और फायदे के बारे में भी बताया।

अक्सर लोग टीवी पर इनका विज्ञापन देखकर आकर्षित हो जाते हैं और इन्हें खरीद लेते हैं पर उन्हें अंडरवियर पहनने से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि शोधकर्ताओं ने अंडरवियर ना पहनने से जुडी रोचक जानकारी के बारे में।

शोध के अनुसार यह बात पता चला है कि अधिक तापमान से शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को काफी नुकसान पहुंचता है। जब व्यक्ति अंडरवियर पहनता है तो तापमान भी बढ़ जाता है इसलिए ऐसी परेशानी से बचने के लिए व्यक्ति को टाइट अंडरवियर न पहनने की सलाह दी जाती है।

अंडरवियर ना पहनने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इससे वेंटिलेशन बढ़ता है और खुजली, एलर्जी और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही प्राइवेट पार्ट की स्वच्छता पुरुषों और महिलाओ के अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी जरुरी होता है। अगर आप सिंथेटिक अंडरवियर पहनते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है क्योंकि इसमें पसीना जल्दी नहीं सूखता जिससे बदबू, खुजली और इन्फेक्शन जैसी कई शिकायतें होती हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava