मुंबई। सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सोनम कपूर 3 हजार करोड़ के मालिक से जूता बंधवाती हुई नजर आ रही हैं। ये अरबपति कोई और नहीं बल्कि उनके पति आनंद आहूजा हैं।हाल ही में दोनों को एक स्टोर लॉन्चिंग ईवेंट में एक साथ देखा गया। ईवेंट में सोनम मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस और मैचिंग जूते पहने नजर आईं। ईवेंट में सोनम के जूते के फीते खुल गए।तब आनंद ने जमीन पर बैठ अपनी पत्नी के शूलेस बांधे। सोनम और आनंद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा करने को लेकर सोशल मीडिया पर आनंद की काफी तारीफ हो रही है।
=>
=>
loading...