NationalTop Newsमुख्य समाचार

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, शिवसेना में होगी शामिल

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अपनी ट्विटर पर ‘कांग्रेस प्रवक्ता’ का प्रोफाइल हटा दिया था। प्रियंका ने अब अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर खुद को कॉलमिस्ट,ब्लॉगर और मदर बताया है।

इससे पहले प्रियंका ने 17 अप्रैल को ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी, तब से उनका कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही वो किसी टीवी वार्ता में दिखी हैं।

प्रियंका के खुलासे वाले ट्वीट के बाद उनके हक में कई लोगों ने उनका साथ दिया था। ट्विटर पर ही कई बड़ी हस्तियों ने कांग्रेस शीर्ष से उनके दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात की है।

प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिय़ा पर यह बात तेज़ी से फैल रही है कि वो अब भाजपा से जुड़ सकती हैं। लेकिन अभी तक प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं दी है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava