NationalTop News

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से किया नामांकन, राजनाथ को देंगी टक्कर

नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ से सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया।पूनम हाल ही में सपा में शामिल हुईं थीं और इसके बाद उन्हें लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया है।

पूनम सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं, जो अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। पूनम सिन्हा लखनऊ सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने चुनाव लड़ेगी। राजनाथ सिंह बीजेपी से लखनऊ सीट से मैदान में हैं। 2014 में उन्होंने यहां से भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

बता दें कि पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। सपा और कांग्रेस की तरफ से बाहरी उम्मीदवार लाया गया है। अब राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने पूनम सिन्हा को तो कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को लखनऊ संसदीय सीट से मैदान में उतारा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH