HealthLifestyle

दिन का ये समय संबंध बनाने के लिए होता है सबसे अच्छा, होते हैं कई फायदे

नई दिल्ली। कई कपल्स शादीशुदा जीवन में संबंध को लेकर परेशान रहते हैं। नए शादीशुदा कपल हमेशा संबंध बनाने को लेकर ये असमंजस में रहते हैं कि पार्टनर को कैसे संतुष्ट किया जाए। आज हम आपको संबंध बनाने की टाइमिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको और आपके पार्टनर को पूरी तरह संतुष्टि मिल जाएगी।

फ्रंटियर्स इन साइकॉलजी के रिसर्च के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों की कामेच्छा में बहुत अंतर होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि दोनों ही एक साथ एक ही वक्त पर कामेच्छा महसूस करें। महिलाएं सबसे ज्यादा शाम के वक्त कामेच्छा महसूस करती हैं जबकि पुरुष सुबह के वक्त ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शोध में शामिल डेटा के अनुसार ज्यादातर कपल्स रात 9 बजे के बाद सोने से पहले संबंध बनाते हैं।

हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो सोने से पहले संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि दिन खत्म होने के बाद संबंध बनाना आपके लिए आसान हो लेकिन डॉक्टर्स इसे सही नहीं मानते हैं। डॉक्टर माइकल ब्रेूअस के अनुसार रात के वक्त सोने से पहले बहुत कपल्स संबंध बनाते तो जरुर हैं लेकिन इस वक्त उन्हें बेहतर अनुभव नहीं हो पाता है। दरअसल इसका मुख्य कारण है दिन भर की थकान के बाद शरीर थक जाता है और इस कारण आप इंटिमेसी को एंजॉय नहीं कर पाते हैं।

डॉक्टर माइकल के अनुसार सुबह के वक्त संबंध बनाना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि रातभर अच्छी नींद के आप इंटिमेसी को एंजॉय कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद दोनों पार्टनर ऊर्जा से भरपूर होते हैं और सुबह के वक्त उनका हार्मोन पीक पर रहता है। जिससे आप संबंध बना पाएं। डॉक्टर माइकल के अनुसार सुबह के वक्त संबंध बनाने पर दोनों पार्टनर ताजगी महसूस करते हैं और वह फिर पूरी ऊर्जा के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH