Sports

IPL 2019: जीत के बाद ‘सपने में मिलती है…’गाने पर डांस करती दिखी शिखर धवन की पत्नी, देखता रह गया बेटा जोरावर; VIDEO

आईपीएल 2019 के प्रारंभ से ही दिल्ली कैपिटल्स एक शानदार फॉर्म में रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इस बार टॉप पोजीशन पर चल रही है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होना है। यह मैच दिल्ली के फिरोह शाह कोटला में ही खेला जाएगा।

अपनी टीम कॉल अचे फॉर्म में देख श्रेयस अय्यर और उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने जमकर पार्टी की। खिलाड़ियों ने डांस फ्लोर पर ठुमके लगाए। इस बीच शिखर धवन भी पत्नी के साथ अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने फिल्म सत्या का ‘सपने में मिलती है…’ पर डांस किया।

शिखर की पत्नी का डांस देखकर सभी हैरान रह गए, उनको थिरकता देख बाकी भी उनके साथ डांस करने लगे। शिखर की पत्नी का डांस देखकर सभी हैरान रह गए, उनको थिरकता देख बाकी भी उनके साथ डांस करने लगे। वही दूसरा वीडियो डालते हुए शिखर ने लिखा- ‘असली वीडियो तो अब आया है।’ इस वीडियो में जोरावर मलहारी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ पृथ्वी शॉ भी डांस कर रहे हैं और स्टेप्स सिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर रणवीर सिंह भी हैरान रह गए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- ‘किंग जोरावर।’ इस वीडियो के 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava